संवाद न्यूज एजेंसी
किरतपुर। तेज रफ्तार बस ने एक स्कूटी में टक्कर मार दी, जिसमें स्कूटी पर सवार सात साल की बालिका की बस के पहिए के नीचे दबने से मौत हो गई जबकि बालिका की मां और बुआ घायल हो गई।
मंगलवार की दोपहर निशा पुत्री अमर सिंह निवासी ग्राम शेरपुर अपनी भाभी रंजिता (23) और भतीजी लक्षिता (7) पुत्री विपिन के संग स्कूटी से किरतपुर आ रही थी। नहर के पुल के पास सामने से आ रही निजी बस की चपेट में स्कूटी आ गई। स्कूटी पर बीच में बैठी लक्षिता झटके से गिरकर बस के पिछले पहिये के नीचे आ गई। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। टक्कर लगने से रंजीता और और निशा घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल रंजीता और निशा को किरतपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस चालक बस छोड़ कर फरार हो गया।
मंगलवार की दोपहर निशा पुत्री अमर सिंह निवासी ग्राम शेरपुर अपनी भाभी रंजिता (23) और भतीजी लक्षिता (7) पुत्री विपिन के संग स्कूटी से किरतपुर आ रही थी। नहर के पुल के पास सामने से आ रही निजी बस ने स्कूटी को चपेट में ले लिया। स्कूटी पर बीच में बैठी लक्षिता झटके से गिरकर बस के पिछले पहिए के नीचे आ गई। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। टक्कर लगने से रंजीता और और निशा घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल रंजीता और निशा को किरतपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस चालक बस छोड़ कर फरार हो गया।