-बंटवारे को लेकर दो भाइयों मेें मारपीट, एक घायल
मंडावली। गांव भागूवाला में आपसी बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक भाई जख्मी हो गया। मंडावली थाना क्षेत्र के गांव भागूवाला निवासी जाकिर और मेहताब दोनों सगे भाइयों में आपसी बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। जाकिर ने मेहताब के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। मामले में घायल मेहताब पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने जाकिर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।