फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सोते समय सांप ने डसा, बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। मंगलवार रात्रि घर के आंगन में सो रही सात वर्षीय टिन्नो (7) पुत्री बंटी की सांप के डसने से मौत हो गई। बालिका द्वारा पेट में दर्द होने की शिकायत करने के बाद पहले परिजन उसका गांव के चिकित्सक से ही इलाज कराते रहे। कई घंटे बाद बालिका की हालत ज्यादा बिगड़ी तो उसे सीएचसी नगीना लेकर पहुंचे लेकिन तब तक बालिका की मौत हो चुकी थी। चिकित्सक को बालिका की नाक पर सांप के काटने का निशान नजर आया और शरीर भी नीला पड़ता दिखाई दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम ज्ञानपुर निवासी टिन्नो रात्रि के समय घर के आंगन में दरी बिछाकर सो रही थी। सुबह करीब चार बजे बालिका ने परिजनों से पेट में दर्द होने की शिकायत की तो वह उसे सुबह पहले ग्राम भूरापुर तथा बाद में ग्राम तिवड़ी में निजी चिकित्सक के यहां इलाज के लिए ले गए।
बुधवार करीब दस बजे बालिका की हालत बिगड़ती देख परिजन उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चिकित्सक को बालिका की नाक पर सांप के काटने का निशान नजर आया। शरीर नीला होता दिखाई दिया। तब परिजनों को जानकारी हुई कि बालिका को सांप ने काटा है। मौत की पुष्टि होने के बावजूद परिजन उसे गंज में एक तांत्रिक के पास ले गए लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें