फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में आयोजित जैवलिन चैलेंज कप में किया था प्रतिभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगलसोती। मेरठ में आयोजित भाला फेंक प्रतियोगिता में गिन्नी ने प्रथम और कुलदीप ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

मेरठ एथलेटिक संघ की ओर से दिल्ली पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई को एमपी सिंह जेवलिन चैलेंज कप आयोजित हुआ, जिसमें नौ जिलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। बिजनौर से सौफतपुर स्पोर्ट्स एकेडमी से भाला फेंक के बालिका वर्ग अंडर-16 में महमसापुर निवासी गिन्नी सिंह और अंडर-20 में रामदासवाली निवासी कुलदीप सिंह प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में गिन्नी को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर गोल्ड मेडल और कुलदीप को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह और सौफतपुर स्पोर्ट्स एकेडमी के संचालक कपिल राणा ने दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें