फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद की टीम ने जीते सर्वाधिक मुकाबले

विज्ञापन
नूरपुर के आरआर पब्लिक स्कूल में टेबल टेनिस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
गाजियाबाद की टीम ने जीते सर्वाधिक मुकाबले
विज्ञापन

नूरपुर (बिजनौर)। आरआर पब्लिक स्कूल में चल रही सीबीएसई स्कूलों की राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। चैंपियनशिप में जेकेजी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल इंदिरापुरम गाजियाबाद की टीम ने सर्वाधिक एकल और मिक्सड डबल मुकाबले जीते। विजयी प्रतिभागियों को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
आरआर पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य प्रणय मनु गुप्ता के अनुसार बालक व बालिकाओें के लिए अलग-अलग आयु वर्ग में हुई प्रतियोगिता में विद्यालयों की टीम, मिक्स डबल व एकल मुकाबलों के परिणाम घोषित किए गए। अंडर-14 बालक वर्ग में गुरुकुल ग्लोबल पब्लिक स्कूल चंडीगढ़ प्रथम, जेकेजी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल इंदिरापुरम गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) द्वितीय, दिल्ली पब्लिक स्कूल सूरत, (गुजरात) व मानवस्थली पब्लिक स्कूल राजेंद्रनगर नई दिल्ली ने समान अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल इंदरापुरम गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) ने प्रथम, दिल्ली पब्लिक स्कूल सोनीपत हरियाणा ने द्वितीय, एपीजे स्कूल जालंधर (पंजाब) व सेंट्रल मॉडल स्कूल पश्चिम बंगाल ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालक वर्ग में एसबीओए स्कूल चेन्नई ने प्रथम, टेक्नो इंडिया ग्रुप सिलिगुडी ने द्वितीय, इंदिरा नेशनल स्कूल पुणे व एसडीवी इंग्लिश स्कूल केरल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में बाल भारती पब्लिक स्कूल नोएडा (उत्तर प्रदेश) की टीम ने प्रथम, लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल नोएडा ने द्वितीय, एसडीवी इंग्लिश स्कूल केरल व दिल्ली पब्लिक स्कूल सोनीपत हरियाणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालक वर्ग में जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल इंदिरापुरम गाजियाबाद ने प्रथम, टेक्नो इंडिया ग्रुप सिलिगुड़ी ने द्वितीय, महर्षि विद्या मंदिर तमिलनाडू व मानवस्थली स्कूल दिल्ली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में भवंस गंगबॉक्स विद्या मंदिर कोलकाता ने प्रथम, एसवीओए स्कूल चेन्नई ने द्वितीय, जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल इंदिरापुरम गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) व मानवस्थली स्कूल दिल्ली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा नेेता सीपी सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में खेल सचिव टीकम सिंह, सीबीएसई टेक्निकल डेलीगेट अतुल चौधरी, ऑब्जर्वर पुष्पेंद्र पुरस्वानी, चीफ रेफरी मनोज शर्मा, सुभाष तेवतिया, कपिल चौधरी, चंचल कटारिया ममता शर्मा आदि का योगदान रहा।
मिक्सड डबल का परिणाम
मिक्सड डबल मुकाबले के अंडर-14 वर्ग में बीबीएस विद्या मंदिर इलाहाबाद के अंकित पाल व सेट्रंल मॉडल स्कूल बाराकपुरी (पश्चिम बंगाल) की रितिषा दत्ता ने प्रथम, मानवस्थली पब्लिक स्कूल दिल्ली के समर्थ सिंह व च्वाइस स्कूल कोच्चि के एलिना रेंजो ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 वर्ग में एसबीओए स्कूल चेन्नई के प्रदीप शिवा व लोट्स वैली इंटरनेशलन स्कूल नोएडा (उत्तर प्रदेश) की सोनल जैन ने प्रथम, एमपीएस जवाहर नगर जयपुर (राजस्थान) के मनन मत्ता व डीपीएस गोवाहटी (असम) की जोई हृदय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 में मानवस्थली स्कूल दिल्ली के राहुल व मानवस्थली स्कूल दिल्ली की रिद्धी ने प्रथम, मानवस्थली स्कूल दिल्ली के ही शाहिल व जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) की शवाना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
एकल मुकाबलों के परिणाम
अंडर-14 बालक वर्ग के एकल मुकाबले में गुरुकुल ग्लोबल स्कूल चंडीगढ़ के अर्नव अग्रवाल ने स्वर्ण पदक, जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल इंदरापुरम गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के अभिवीर चंद्रा ने रजत पदक, टेक्नो इंडिया ग्रुप सिलिगुड़ी के सौम्यदीप व मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल फरीदाबाद (हरियाणा) के शिवांश ने कांस्य पदक प्राप्त किया। बालिका वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल वसुंधरा गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) की सोहानी महाजन ने स्वर्ण पदक, नेशनल हिल व्यू पब्लिक स्कूल (कर्नाटक) की देशना एम वंशिका ने रजत पदक, दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम नई दिल्ली की युक्ति मल्होत्रा व द ऑक्सफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल बैंगलोर की शहाना मूर्थी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर-17 बालक वर्ग में एसबीओए स्कून चेन्नई के जी वरुण ने स्वर्ण पदक, जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल इंदिरापुरम गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के माधव ने रजत पदक, देव पब्लिक स्कूल चंडीगढ़ के जसजोत सिंह व इंदिरा इंटरनेशनल स्कूल महाराष्ट्र के करन कुकरेजा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। बालिका वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल इंदिरापुरम गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) की राधा प्रिया गोयल ने स्वर्ण पदक, सेंट मेरी रेजीडेंटल स्कूल (केरल) के रिवा अन्ना माइकल ने रजत पदक, द साउथ इंडियन स्कूल भोपाल (मध्यप्रदेश) के श्रुति पिपारकर व वीवीयूएल जैन विद्यालय बंगलुरु की स्वेता पीएम ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंडर-19 बालक वर्ग में साउथ प्वाइंट स्कूल गोवाहटी के अश्विन भास्कर गोहन ने स्वर्ण पदक, जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल इंदिरापुरम गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के अंश सभरवाल ने रजत पदक, देव पब्लिक स्कूल चंडीगढ़ के पवन सिंह व देव पब्लिक स्कूल अमृतसर के रक्षित ने कांस्य पदक प्राप्त किया। बालिका वर्ग में पीएसबीबी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चेन्नई की आरएच मृदुला ने स्वर्ण पदक, एसटी सोल्जर इंटरनेशनल स्कूल मोहाली की आरुषि ने रजत पदक, द शिशु कुंज इंदौर (मध्य प्रदेश) की जाह्नवी नाटकर व जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल इंदिरापुरम गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) की आरती चौधरी ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें