फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बाट माप विभाग ने क्षेत्र के धर्मकांटों का किया निरीक्षण, एक धर्मकांटा किया सील.

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। बाट माप निरीक्षक की टीम ने नांगलसोती के कई धर्मकांटों का औचक निरीक्षण किया। एक धर्मकांटे पर घटतौली मिले पर तत्काल प्रभाव से सील कर उसकी तौल मशीन व रिकॉर्ड टीम ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

बाट माप निरीक्षक दीप्ति श्रीवास्तव, शैलेंद्र सिंह ने टीम के साथ नांगलसोती क्षेत्र के कई धर्मकांटों का शनिवार को निरीक्षण किया। टीम ने नांगलसोती के खानपुर क्षेत्र में स्थित आयुष धर्मकांटे
की तौल में गड़बड़ी पकड़ी। बाट माप निरीक्षक दीप्ति श्रीवास्तव ने बताया कि आयुष धर्मकांटे की तोल में तीन टन वजन पर 150 किलोग्राम की घटतौली पाई गई। उन्होंने बताया कि धर्मकांटा स्वामी सुधीर कुमार और कर्मचारी गुलजारी के खिलाफ विधिक कार्रवाई के साथ धर्मकांटे को सील किया गया है। बताया जाता है कि घटतौली में पकड़े गए धर्मकांटे के आसपास कोल्हू होने के कारण कांटे पर अधिकांश गन्ने की तौल होती है।
विज्ञापन

बाट माप टीम ने कामराजपुर के अंसारी धर्मकांटा, संपूर्ण ग्रामीण भंडार धर्मकांटा, नांगलसोती का काकारान धर्मकांटा, सैदपुरी का हिंदुस्तान धर्मकांटे पर भी तोल की जांच की, लेकिन इन धर्मकांटों पर घटतौली नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें