फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गांव औरंगपुर बसंता में चोरों ने दो मकानों के ताले तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली/नजीबाबाद। चोरों ने गांव औरंगपुर बसंता में दो मकानों के ताले तोड़कर हजारों रुपये की नगदी और सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।
विज्ञापन

मंडावली क्षेत्र के गांव औरंगपुर बसंता निवासी अनिल ठाकुर के मकान का शुक्रवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर वहां रखी हजारों रुपये की नगदी और कई आभूषण चोरी कर लिए। मकान स्वामी अनिल ठाकुर ने चोरी की घटना की जानकारी पुलिस को दी है। अनिल ठाकुर ने बताया कि उनकी माता का स्वर्गवास 21 नवंबर को हो गया था। एक दिसंबर को तेरहवीं होनी थी। इसी आयोजन के लिए घर में करीब 78 हजार रुपये की नकदी रखी थी। साथ ही दो पुत्र वधू के आभूषण भी वहां रखे थे। जिस समय मकान का ताला तोड़ा गया, उस समय मकान स्वामी अनिल अपने परिवार के साथ सामने के दूसरे मकान में सो रहे थे। सुबह आंख खुली तो मकान के ताले टूटे हुए और सामान बिखरा हुआ मिला। चोरों ने मकान से हजारों की नगदी और सोने की पेंडल, कंठी, एक ओम, दो अंगूठी, तीन जोड़ी चांदी की पाजेब, चार अंगूठी चोरी कर ली।
विज्ञापन

उधर, औरंगपुर बसंता निवासी नरपाल सिंह कश्यप के मकान में भी शुक्रवार की रात ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। नरपाल सिंह अपने परिवार के साथ हरिद्वार के रोशनाबाद में रहकर मजदूरी करता है। उनका मकान बंद पड़ा था। ग्रामीणों ने फोन कर मकान स्वामी को चोरी होने की जानकारी दी। नरपाल सिंह के आने के बाद ही चोरी हुए सामान का आकलन किया जाएगा। सूचना पर हल्का इंचार्ज सत्येंद्र कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और चोरी की जानकारी ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें