फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेराई सत्र चालू होने से पहले कराएं बकाया गन्ना भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
पेराई सत्र चालू होने से पहले कराएं बकाया गन्ना भुगतान
विज्ञापन

बिजनौर। प्रदेश सरकार के तीनों मंत्रियों ने अफसरों की बैठक लेकरह विकास कार्यों की समीक्षा की। जिसमें विकास, गन्ना, कृषि, सुरक्षा समेत तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई। चल रही परियोजनाओं की प्रगति को भी परखा।
कलक्ट्रेट के महात्मा विदुर सभागार में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की नियत एवं नीति बिल्कुल स्पष्ट है। प्रदेश में विकास एवं सुरक्षा का वातावरण प्रगति की ओर अग्रसर रहें। कहा कि गन्ना सत्र शुरू होने से पहले गन्ना बकाया मूल्य का शत प्रतिशत भुगतान हो जाना चाहिए। एसपी को निर्देश दिए कि कानून व्यवस्था की स्थिति को मजबूत रखने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाएं और साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करें।
विज्ञापन

उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र में इमरजेंसी के लिए रात्रि में एक चिकित्सक निश्चित रूप से तैनात रखें। विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में रोस्टर के अनुसार आपूर्ति सुनिश्चित करें। ग्रामीण स्वच्छ पेयजल योजना की समीक्षा में सामने आया कि कुछ कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कार्य सही नहीं किया जा रहा है, पाइप लाइन के लिए खोदी जाने वाली सड़कों की मरम्मत नहीं कराई जाती। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता में लापरवाही बरतने वाली उक्त संस्थाओं की जांच करा कर कार्रवाई की जाए। योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को दिलाने के लिए विभागीय अधिकारी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कैंपों का आयोजन करें।
विज्ञापन

इस अवसर पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माध्यमिक शिक्षा विभाग गुलाब देवी, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार, विधायक सूची चौधरी, विधायक अशोक राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, डीएम उमेश मिश्रा, एसपी दिनेश सिंह, सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें