फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - नीट परीक्षा आज, आठ केंद्रों पर 4898 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

Sat, 06 May 2023 10:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों को बायोमैट्रिक हाजिरी लगवानी होगी
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। वीएसडी पब्लिक स्कूल में शनिवार को नीट परीक्षा 2023 (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) को लेकर बैठक हुई। जिसमें सिटी कोआर्डिनेटर विनय चौधरी ने परीक्षा से संबंधित प्रत्येक बिंदु पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों को समय पर पहुंचकर बायोमैट्रिक हाजिरी लगवानी होगी।
विज्ञापन

प्रत्येक विद्यार्थी की फ्रिस्किंग होने के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। हर हाल में 1.30 बजे से पहले अपने-अपने परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा। विद्यार्थी दो फोटो, एडमिट कार्ड, आधार कार्ड लेकर पहुंचे, अन्यथा परीक्षा से वंचित रह जाएंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी स्वयं एटीए टीम द्वारा की जाती है। बैठक में सभी परीक्षा केंद्रों के ऑब्जर्वर, सेंटर सुपरिंटेंडेंट, डिप्टी हेड आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
विवेक कॉलेज बिजनौर - 720

वर्धमान कॉलेज - 720

दयावती धर्मवीरा पब्लिक स्कूल - 720

बिजनौर पब्लिक स्कूल - 480

हरपति मेमोरियल पब्लिक स्कूल - 480

मेरिटा पब्लिक स्कूल - 432

कुंवर सत्यवीरा कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट - 864

वी एस डी पब्लिक स्कूल - 482

कुल संख्या - 4898
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें