फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की बहुमत वाली सरकार बनाने में जुट जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा की बहुमत वाली सरकार बनाने में जुट जाएं
विज्ञापन

धामपुर। सपा युवजन सभा के प्रदेश महासचिव जौहर अब्बास का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। जौहर अब्बास ने कहा कि सभी कार्यकर्ता 2022 के विधान सभा की चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। गांवों में जाकर ग्रामीणों से संपर्क करें। हरहाल में अबकी बार प्रदेश में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के नेतृत्व में बहुमत से सरकार बनानी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर बाद संपन्न हुई सभा में जौहर अब्बास ने कहा कि भाजपा के राज में जनता त्रस्त है। भाजपा को सत्ता से बेदखल कर सपा को लाने का मन बना चुकी है। भाजपा को जनता ने जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में देख लिया है। पंचायत सदस्य पद के चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को जमानत जब्त करने को मजबूर कर दिया है वहीं अब प्रदेश में धन बल का भय दिखाकर लोकप्रियता का नाटक कर जनता की वाहवाही लूटने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री मूलंचद चौहान ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने के बाद प्रदेश में विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। उद्योग-धंधे चौपट हो गए। युवाओं की नौकरी को छीन कर घर बैठा दिया है। शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और अन्य विभागों में कार्यरत संविदा कर्मियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। बैठक में जावेद सईद, अमित चौहान, नसीम राणा, जावेद अख्तर, रजा कस्सार, समी जैदी, बाबर कुरैशी, नाजिम,शादाब अली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें