फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं सभी बैंक: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंकों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं: डीएम
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेय ने बैंकर्स को निर्देश दिए कि जिन बैंकों ने अभी तक बैंक के बाहर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगवाए हैं। वे तत्काल प्रभाव से सीसीटीवी कैमरे लगवाकर अपने बैंक की सुरक्षा में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। जिन बैकों में प्राइवेट गार्ड्स सुरक्षा को देख रहे हैं, संबंधित बैंकर्स उन गार्ड्स के समस्त प्रमाण पत्रों को पूरी तरह से जांच लें और देख लें कि उनके विरुद्ध कोई आपराधिक मामला तो दर्ज नहीं है।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम रमाकांत पांडेय ने डीसीसी, डीएलआरसी की त्रैमासिक बैठक लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन बैंकों की ऋण जमा अनुपात की स्थिति ठीक नहीं है, वे ऋण वसूली में सुधार लाएं। उन्होंने कहा कि बैंक में जमा के अनुरूप ऋण वितरित नहीं हो रहा है। इस कारण प्रगति बहुत कम है। पात्र व्यक्तियों को ऋण उपलब्ध कराएं। महिला समूहों के खाते खोलना सुनिश्चित करें और महिला समूहों के लोन को अविलंब कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अग्रणी जिला कार्यालय बिजनौर में पंजाब नेशनल बैंक के द्वारा वित्तीय साक्षरता केंद्र खोला गया है। उसके माध्यम से ग्राहकों को सरकारी योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा डिजिटल एवं कैश लैस लेनदेन इत्यादि के बारे में जानकारी के साथ-साथ साक्षरता केंद्र द्वारा जन सामान्य के लिए विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाकर जागरूक किया जाएगा।
अपशिष्टों का निस्तारण कर साफ सफाई पर दें ध्यान
बिजनौर। जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने कलक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई जिला पर्यावरण समिति की बैठक में ठोस अपशिष्ट, प्लास्टिक अपशिष्ट, कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलेशन वेस्ट प्रबंध, जैव चिकित्सा अपशिष्ट, ई- वेस्ट प्रबंधन आदि के बारे में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने प्लास्टिक कैरी बेग और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए अधिकारियों से ठोस कदम उठाने को कहा। साथ ही तालाबों की नियमित सफाई, डोर टू डोर कचरा संग्रहण, शहर की सफाई व्यवस्था में शिथिलता न बरतने की बात कही। उन्होंने नगर निकायों के अधिकारियों को कचरे की छंटाई पर बेहतर कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारी से जानकारी ली। जिस पर उन्होंने बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण की प्रक्रिया की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर परियोजना निदेशक वीपी श्रीवास्तव, प्रभागीय निदेशक वानिकी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण बोर्ड, जिला उद्यान अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, नगर पंचायत सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें