- दस दिन बाद फिर जिले में आने को कह गए डिप्टी सीएम
- भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसने को कहा। डिप्टी सीएम को मुरादाबाद मंडल समेत प्रदेश के 25 जिलों का प्रभार दिया गया है। इसलिए उन्होंने दस दिन बार फिर आने को कहा है। इस बार पार्टी नेताओं से लंबी वार्ता करेंगे।
बृहस्पतिवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर का भाजपा जिला कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया। डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा ने सभी वर्गों का विकास किया है और लोगों का विश्वास जीता है। 2024 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का सभी को संकल्प दिलाया। कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि बहुत जल्द वह बिजनौर का फिर से दौरा करेंगे और जनपद की समीक्षा करेंगे।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र चौधरी, जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, कविता चौधरी, रचना पाल, अनूप वाल्मीकि, हरजिंदर कौर, पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, पूर्व सांसद डॉ. यशवंत सिंह, विधायक अशोक राणा, ओम कुमार, सुचि चौधरी, सुशांत सिंह, पूर्व विधायक कमलेश सैनी, ऐश्वार्य चौधरी, सुबोध पाराशर, सीपी सिंह, राहुल सिंह, पवन कुमार चौहान, जिला महामंत्री विनय राणा, भूपेंद्र चौहान, वेद प्रकाश विश्वकर्मा, प्रमोद चौहान, पूनम गोयल, संगीता अग्रवाल, सुभाष चौहान, दिनेश सैनी, डॉ. भुवनेंद्र चौधरी, सुधीर भुइयार, राजेंद्र भुइयार आदि मौजूद रहे।