फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायुमंडल को शुद्ध करने के लिए किया गायत्री यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
वायुमंडल को शुद्ध करने के लिए किया गायत्री यज्ञ
विज्ञापन

नजीबाबाद। वायुमंडल को स्वच्छ रखने के लिए गायत्री परिवार ने गायत्री यज्ञ का आयोजन किया।
शांतिकुंज के जोनल कार्यालय सहित गायत्री परिवार की ओर से शक्तिपीठ के नेतृत्व में रविवार को सुबह नौ बजे एक साथ क्षेत्र के 500 घरों में गायत्री यज्ञ आयोजित किया गया। व्यवस्थापक डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि शांतिकुंज के आह्वान पर नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में यज्ञ आयोजित किया गया है। कहा औषधीय यज्ञ से वायुमंडल शुद्ध होता है। महामारी के दौर में औषधीय यज्ञ किसी प्रकार के संक्रमण रोकने के लिए वरदान है। शांतिकुंज के आह्वान पर 100 से अधिक देशों में रविवार को गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान कमल शर्मा, जितेंद्र सिंह, मधुबाला गुप्ता, हरीश शर्मा, सारिका अग्रवाल, कामेश शर्मा, पुष्पा शर्मा, राज भटनागर, बलवीर सिंह, सत्यप्रकाश, छतरपाल सिंह, कुलदीप कुमार, सरोज यादव, श्याम कुमार सक्सेना आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें