गंगाजल को घर-घर पहुंचाएगा गायत्री परिवार
नजीबाबाद। गायत्री परिवार की ओर से कुंभ का महत्व और पवित्र गंगा जल को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए सदस्यों की गठित टोली को प्रशिक्षण दिया गया।
गायत्री शक्तिपीठ जयनगर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर का शुुुुभारंभ गायत्री परिवार के जिला संयोजक अमरेश राठी ने किया। शांतिकुंज की टोली प्रमुख उमा शंकर पटेल ने कहा कि कुंभ हमारी संस्कृति का महापर्व है। उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार के सदस्यों की टोली गठित की गई है। वे घर-घर जाकर गंगा जल और कुंभ के महत्व की पुस्तकें घर-घर पहुंचाएंगे। शिविर में बिजनौर, सहारनपुर, मुज्जफनगर से आए गायत्री परिवार के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया। टोली से डीवी सिंह, उदय सिंह चौहान, सुनील कुमार ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। शिविर में गायत्री परिवार के महिला मंडल, प्रज्ञा मंडल, युवा मंडल के सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर कमल शर्मा, जितेंद्र सिंह, हरीश शर्मा, सुरेंद्र सिंह, समर सिंह, राम निवास, हुकुम सिंह शास्त्री, बिजेंद्र राठी, सोमेश्वर दत्त शर्मा, विशंभर सिंह, श्रुत कीर्त, मधुबाला गुप्ता, घसीटा सिंह आदि मौजूद रहे।