फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरव को कमेंडेशन कार्ड से सम्मानित किया

विज्ञापन
नायब सूबेदार गौरव कुमार। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
गौरव को कमेंडेशन कार्ड से सम्मानित किया
विज्ञापन

हीमपुर दीपा। सेना दिवस के अवसर पर क्षेत्र के गांव रावटी निवासी नायब सूबेदार गौरव कुमार को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कमेंडेशन कार्ड से सम्मानित किया गया।
हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव रावटी निवासी गौरव कुमार पुत्र गजेंद्र सिंह असम राइफल में नायब सूबेदार के पद पर सेवारत हैं। उनको सेना दिवस के अवसर पर थल सेना अध्यक्ष द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए कमेंडेशन कार्ड से सम्मानित किया गया। जो कि वर्तमान में सेना मुख्यालय, दिल्ली में कार्यरत हैं। सूबेदार गौरव कुमार सन 2002 से असम राइफल में रहते हुए नगालैंड, मिजोरम त्रिपुरा मेघालय आदि दुर्गम स्थानों पर सेवाएं दे चुके हैं। गौरव कुमार को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए, पहले भी माननीय राज्यपाल द्वारा गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल और डायरेक्टर जनरल ऑफ असम राइफल्स के द्वारा कमेंडेशन कार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें