फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिल रेलवे फाटक पर गेटमैन, यात्रियों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। धामपुर चीनी मिल के रेलवे फाटक पर फाटक पर तैनात गेटमैन और वहां मौजूद लोगों में मारपीट हो गई। बताया गया कि गेटमैन शराब के नशे में धुत था। जब गेटमैन से बंद फाटक को खोलने के लिए कहा गया तो गेटमैन उग्र हो गया और उसने फाटक पर पहले से रखी लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मामला बढ़ जाने से ग्रामीण मौके पर पहुंचे और समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

बताया गया कि मंगलवार को वाहन की टक्कर लगने से रेलवे फाटक टूट गया था। गेटमैन ने फाटक को बंद करने को चेन डाल रखी थी। जब वहां मौजूद लोगों ने गेटमैन से लोहे की चेन हटाकर फाटक को खोलने की मांग की तो गेटमैन आक्रोशित हो गया और वह लोगों से अभद्रता करने लगा। लोगों ने विरोध किया तो आरोप है कि गेटमैन ने मारपीट शुरू कर दी। दोनों ओर से मारपीट हुई, जिसकी सूचना जीआरपी को दी गई थी। बाद में अन्य लोगों के बीच में आने के बाद मामले को शांत कराया गया। जीआरपी के सहायक प्रभारी प्रेमकुमार सिंह ने बताया कि किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें