स्योहारा। स्योहारा नूरपुर रेलवे फाटक पर मिनी मेट्रो द्वारा रेलवे फाटक बूम तोड़ने पर दो अलग अलग समय पर रेलवे फाटक साढ़े तीन घंटे बंद रहा जिस कारण राहगीर काफी परेशान रहे।
बृहस्पतिवार की दोपहर 12:25 बजे स्योहारा नूरपुर रेलवे फाटक पर फाटक बंद करते समय एक मिनी मेट्रो द्वारा रेलवे का बूम टूटने पर रेलवे फाटक बंद रहा जिस कारण फाटक के दोनों और लंबी लाइनें लगनी शुरु हो गई। किसी तरह फाटक को सही कर फाटक को खुलवाया गया। उसके बाद दो बजे सिग्नल एंड टेलीकॉम की टीम द्वारा फाटक को पुनः ठीक कराने का काम शुरू किया गया जो 3:31 बजे तक चला। इस दौरान आवागमन बाधित रहने के राहगीर काफी देर तक परेशान रहे। रेलवे फाटक के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई।