फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा उत्सव पर ग्राम पंचायतों में निकाली गई प्रभात फेरियां

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम की देखरेख में गंगा से निकाला गया कूड़ा करकट
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में गंगा उत्सव के अवसर पर गंगा किनारे के गांवों में प्रभातफेरी निकाली गई। गंगा बैराज पर श्रमदान हुआ। शाम को बैराज पर गंगा आरती हुई। स्कूली बच्चों ने गंगा स्वच्छता को प्रेरित करने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने गंगा में बहकर आई मूर्तियों आदि की सफाई अपनी देखरेख में कराई। केंद्र का सोमवार को नमामि गंगे के अंतर्गत गंगा उत्सव का कार्यक्रम था। इस मौके पर जिले के गंगा किनारे बसे 21 गांवों में प्रात: प्रभातफेरी निकाली गई। जिसमें ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। गंगा सफाई को प्रेरित करते हुए बच्चों की निबंध व पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। स्वच्छता की सामूहिक शपथ दिलाई गई। सुबह को गंगा बैराज पर गंगा आरती में डीएम रमाकांत पांडेय, सीडीओ कामता प्रसाद सिंह ने भाग लिया। गंगा घाट पर श्रमदान चला। घाटों की सफाई की गई। गंगा में बाढ़ आदि में बहकर आई मूर्तियों व अन्य कूड़ा करकट को ट्रैक्टरों से साफ कराया गया। डीएम रमाकांत पांडेय नाव से गंगा के अंदर उस टापू तक गए जहां गंदगी का ढेर लगा था। डीएम व सीडीओ समेत अधिकारियों ने गंगा बैराज की शाम की आरती में भी भाग लिया। प्रभारी डीपीआरओ रविकांत सिंह के अनुसार ग्रामपंचायतों ने भी गंगा की सफाई की है । सफाई अभियान जारी रहेगा। बैराज पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें