फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजे

Mon, 28 Sep 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में अनंत चौदस पर गणपति बप्पा को विदा किया गया। भगवान गणेश की मूर्ति को सजाकर श्रद्धापूर्वक विसर्जन यात्रा निकाली गई। विसर्जन यात्रा के बाद गणेश जी की प्रतिमा को गंगा बैराज से आगे नहर में विसर्जित किया गया।
विज्ञापन

रविवार को श्री शिरडी साईं साधना संस्थान, मोहल्ला अचारजान, खत्रियान, नई बस्ती, बुखारा, जाटान आदि से भगवान गणेश की मूर्ति की आरती की गई। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को जमकर गुलाल लगाया। विसर्जन यात्रा में भी श्रद्धालु एक दूसरे को गुलाल लगाते और नृत्य करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में भगवान गणेश की भक्ति से ओतप्रोत गीत बज रहे थे। शोभायात्रा मुख्य बाजार, सिविल लाइंस, शास्त्री चौक, जजी, प्रदर्शनी चौक होते हुए बैराज रोड पर पहुंची। वहां से गणेश जी की मूर्ति को बैराज से आगे नहर पर ले जाया गया। पूजा अर्चना के बाद गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच भगवान गणेश की मूर्ति को नहर में विसर्जित किया गया। इस दौरान पंडित राजेंद्र, अशोक अग्रवाल, रविकांत कौशिक, राधा रानी, प्रज्ज्वल, तुषार, नूतन, नितिन देशवाल, अंकित जिंदल, विशाल चौहान, कमल खन्ना, कौशल सोती आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
उधर, नहटौर में  दुर्गा विहार कालोनी में गणेश महोत्सव कार्यक्रम में श्री गणेश की आरती में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।  गणेश जी की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाने से पूर्व प्रतिमा के साथ लोगों ने दुर्गा विहार कालोनी से झालू चौराहा, हल्दौर चौराहा धामपुर रोड, वैरमनगर में शोभायात्रा निकाली। इस अवसर पर अरविंद चौधरी, अनुज पाल सिंह, मनोज शर्मा, देवराज सिंह, कपिल शर्मा, विपिन आदि रहे।
विज्ञापन

उधर, कालागढ़ में गणेश महोत्सव के दसवें दिन केंद्रीय कालोनी में पूजा स्थल पर हवन यज्ञ किया गया। उसके बाद शोभायात्रा आकर्षक झांकियों के साथ केंद्रीय कालोनी, नई कालोनी के हिस्सों में निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा में शामिल रहे। अफजलगढ़ बैराज पर रामगंगा नदी के तट पर गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

आयोजक मंडल के पवन कुमार सिंघल ने गणेश चतुर्थी से लेकर अब तक महोत्सव के संचालन के लिए सभी का सहयोग मिलने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें