फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गंगा का जलस्तर बढ़ा, सैकड़ों बीघा फसल हुई जलमग्न

Mon, 14 Jul 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नांगलसोती में गंगा नदी से जलमग्न हुई खादर क्षेत्र की फसलें। - फोटो : गोष्ठी में मंचासीन मुख्य अतिथि, पूर्व डीजी होमगार्ड व अन्य।
विज्ञापन
नांगलसोती। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से खादर क्षेत्र में सैकड़ो बीघा फसल जलमग्न हो गई, जिससे किसान चिंतित हैं। पहाड़ी क्षेत्र में बारिश होने से गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया। गंगा नदी में पानी आने से खादर क्षेत्र में खड़ी नांगल, जीतपुर, शहजादपुर, सराय आलम, सौफतपुर, गौसपुर के किसानों की सैकड़ों बीघा गन्ने की फसल जलमग्न हो गई है। किसान आनंद सिंह, भूपेंद्र सिंह, जिले सिंह, पुष्पेंद्र, वीरेंद्र सिंह का कहना है कि पिछले कई दिनों से गंगा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है, जिससे उनके खेतों में नदी का पानी घुस गया है। गंगा नदी का कई फीट पानी उनके खेतों में चल रहा है और फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। उधर, मालन नदी में कई बार पानी आने से नजीबाबाद में कछियाना बस्ती सहित अनेक किसानों की पलेज की सब्जी बर्बाद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें