फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांगन का जलस्तर बढ़ा, दो गांवों के पुल डूबे

विज्ञापन
विज्ञापन
गांगन का जलस्तर बढ़ा, दो गांवों के पुल डूबे
विज्ञापन

नहटौर। गांगन नदी का जलस्तर बढ़ने से गांव फिरोजपुर व नसीरपुर मिर्जापुर के पुल पानी में डूब गए हैं। जिस कारण इन गांवों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। तीन दिन से लगातार पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण गांगन का जलस्तर बढ़ रहा है, जिससे फसलें जलमग्न हो गई हैं। गांव फिरोजपुर और नसीरपुर मिर्जापुर गांव पर बने दोनों पुल पानी में डूब गए हैं। जिस कारण कई गांवों के लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। नहटौर-नूरपुर बाईपास मार्ग भी डूब गया है। ग्रामीण मोहम्मद दानिश, जावेद अहमद, साजिद सिद्दीकी, इसरार अहमद, शकील अहमद, कपिल कुमार, विमल कुमार, परमवीर सिंह, दुष्यंत चौहान आदि का कहना है कि गांगन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसको लेकर ग्रामीणों को चिंता सता रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें