बिजनौर में विदुर कुटी के सामने गंगा स्नान के लिए रास्ता तैयार करते श्रमिक। संवाद
बिजनौर। विदुर कुटी के पास गंगा किनारे मेले की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। लाखों की श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात का खाका तैयार किया गया है। अबकी बार मेले में दो थाने और आठ पुलिस चौकी स्थापित होगी। मेले को आठ सेक्टर में बांटा गया है।
बृहस्पतिवार को मेला आयोजन की तैयारियों के क्रम में एसपी अभिषेक झा, एएसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल और जिला पंचायत के अफसरों ने मौका मुआयना किया। कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान का मेला विदुर कुटी घाट से ढाई किलोमीटर दूर लगेगा। 50 लाख वर्ग फीट क्षेत्रफल में मेला आयोजित होने जा रहा है। मेला स्थल तक पहुंचने के लिए रास्ते बनाए जाने लगे हैं।
इसके अलावा जमीन को समतल करने का काम चल रहा है। स्नान घाट, पेयजल, शौचालय तथा पार्किंग आदि व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की निर्देश दिए गए हैं।