फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेस-वे का विस्तार हस्तिनापुर तक कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेस वे का विस्तार हस्तिनापुर तक कराया जाए
विज्ञापन

बिजनौर। बसपा सांसद मलूक नागर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को पत्र भेजकर प्रयागराज से मेरठ तक प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेस-वे का विस्तार करके महाभारत कालीन ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर को मेरठ से सीधा जोड़ने और विदुर कुटी (बिजनौर), शुक्रताल होते हुए प्रसिद्ध तीर्थ स्थल हरिद्वार तक इसका विस्तार कराने की मांग की।
सांसद मलूक नागर ने कहा कि मेरठ से प्रयागराज तक प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेस वे का विस्तार हस्तिनापुर को जोड़कर, गंगा नदी के किनारे होते हुए हरिद्वार तक किया जाना चाहिए। इससेे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ हरिद्वार व पूरे उत्तराखंड की जनता को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि हस्तिनापुर एक ऐतिहासिक नगरी है। यहां कौरवों और पांडवों के कई महल और मंदिरों के अवशेष मौजूद है। बड़ा जैन तीर्थ स्थल भी है। यहां कर्ण मंदिर, प्रसिद्ध पांडेश्वर महादेव मंदिर, कैलाश पर्वत व अन्य कई प्रसिद्ध मंदिर हैं। जिसको देखने के लिए देश-विदेश से हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। इसी प्रकार विदुर कुटी व शुक्रताल एक पवित्र एवं ऐतिहासिक स्थल है। आश्रम व धर्मशालाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ पुलिस कर्मियों को श्रद्घांजलि
सांसद मलूक नागर ने कानपुर में कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले आठ पुलिस कर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से उनके परिजनों को इस मुश्किल घड़ी का सामना करने का साहस प्रदान करने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें