घर लौटते पक्षियों का रैन बसेरा बना गंगा बैराज
बिजनौर। आमतौर पर सभी प्रवासी पक्षी लौट चुके हैं, लेकिन बिजनौर गंगा बैराज बैराज पर सुर्खाब या ब्रह्मणी डक नाम का पक्षी देखे जाने से लोग हैरान है। हालांकि इन पक्षियों ने हैदरपुर वेटलैंड समेत बिजनौर गंगा बैराज क्षेत्र को रैन बसेरे के तौर पर इस्तेमाल किया है। वन्य जीव प्रेमी और बर्ड वॉचर आशीष लोया कहते हैं कि यह पक्षी अक्तूबर के शुरूआत में आते हैं और पूरे साउथ तक जाते हैं। संभव है कि ये पक्षी दक्षिणी राज्यों से वापस साइबेरियन देशों को लौट रहे हैं। मंगलवार को गंगा बैराज क्षेत्र में हैदरपुर वेटलैंड में करीब 85 सुर्खाब का यह झुंड दिखा था और बुधवार को यह जा चुका था।