घेर में सो रही वृद्घा की मौत, पुत्र ने लगाया हत्या का आरोप
चांदपुर। घेर में सो रही 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव सोमवार को चारपाई पर पड़ा मिला था। मृतका के पुत्र ने हत्या का आरोप लगाते हुए अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम में सिर में चोट लगने से मौत होने की बात सामने आई है। पुलिस यह पड़ताल कर रही है कि चोट कैसे लगी।
मोहल्ला पतियापाड़ा संतनगर निवासी पार्वती अपने घेर में सो रही थी। सुबह पुत्रवधू चाय देने आई तो पार्वती शव चारपाई पर मिला। सुरेश सैनी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां पार्वती देवी पत्नी स्वर्गीय इंदर सिंह रविवार की रात अपने ही घेर में सोने के लिए गई थी। सोमवार की सुबह जब उसकी पत्नी सुमन मां को चाय देने गई तो घेर का दरवाजा खुला हुआ था। घेर के अंदर मां चारपाई पर नग्न अवस्था में पड़ी हुई थी। हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या के मामले में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वर्जन::
महिला जिस कमरे में सो रही थी, उसमें पशु भी बंधे हुए थे। हो सकता है कि किसी पशु ने सींग आदि मार दिया हो। चोट कैसे लगी, इस बिंदु समेत अन्य पहलुओं पर जांच चल रही है। फिलहाल तहरीर के आधार पर हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
-रामअर्ज, एएसपी देहात