फोटो-18एनजेडबी04आर
नजीबाबाद (बिजनौर)। मौअज्जमपुर-गजरौला रेल मार्ग के मंडी धनौरा यार्ड में इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 21 जनवरी को पैसेंजर ट्रेन का संचालन नहीं होगा। दो दिन ट्रेन गजरौला से नजीबाबाद के लिए विलंब से रवाना होगी।
मुरादाबाद मंडल के मौअज्जमपुर नारायण-गजरौला रेल मार्ग के मंडी धनौरा यार्ड में रेलवे द्वारा इंटरलॉकिंग का काम कराया जा रहा है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग सुधीर कुमार ने क्षेत्रीय स्टेशनों को कार्य के चलते एक पैसेंजर ट्रेन एक दिन रद्द होने और दिन विलंब से चलने की सूचना क्षेत्रीय स्टेशनों के लिए जारी की है। नजीबाबाद से गजरौला के बीच संचालित 04334 और 04333 पैसेंजर ट्रेन 21 जनवरी, 2023 को संचालित नहीं होगी।
गजरौला से नजीबाबाद के लिए अपराह्न 3:10 बजे रवाना होने वाली 04333 पैसेंजर ट्रेन 20 जनवरी को गजरौला स्टेशन से 45 मिनट और 22 जनवरी को गजरौला से 90 मिनट विलंब से नजीबाबाद के लिए रवाना होगी। सीएमआई नजीबाबाद आरके मीणा ने मंडल से प्राप्त सूचना रेलवे स्टेशन के पूछताछ कार्यालय के माध्यम से यात्री सुविधा के लिए जारी कराई।