फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव स्थल परिसर में मृत पशु का शव डालने पर रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। गांव सिकंदरपुर के देव स्थल परिसर में मृत पशु डालने पर बदबू फैलने को लेकर दर्जनों ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पति के कहने पर मृत पशु डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव सिकंदरपुर निवासी संजीव कुमार, उमेश कुमार, अमित कुमार, महीपाल सिंह, चेतन सिंह, मोहम्मद समी, मोहम्मद राशिद आदि ने पुलिस से की शिकायत में कहा हैं कि ग्राम प्रधान पति के कहने पर कुछ युवकों ने ट्रैक्टर ट्रॉली से गांव महमूदपुर से मृत पशु को लाकर गांव सिकंदरपुर के देव स्थल परिसर में लाकर डाल दिया। जिससे क्षेत्र में बदबू फैल रहीं है। दीपावली पर्व पर बड़ी संख्या में लोग देव स्थल पर पूजा करने जाते है। जिसको देखते हुए कई बार वह मृत पशु के शव को हटाने के लिए ग्राम प्रधान पति से कह चुके है। बदबू फैलने से ग्रामीणों का जीना मुश्किल हो गया है। मृत पशु का शव देव स्थल परिसर में डाले जाने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैला हुआ है। उन्होंने पुलिस से मृत पशु का शव डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्राम प्रधान पति विपिन कुमार ने बताया कि जेसीबी भेजकर मृत पशु के शव को दफनाने की व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें