धामपुर। गन्ना समिति की ओर से गन्ना पर्चियां न मिलने से किसान परेशान हैं। आरोप है कि गन्ना समिति में खातों के साथ मोबाइल नंबरों को अंकित कराने के बाद उनके मोबाइलों पर मैसेज नहीं आ रहे हैं।भाकियू ब्लाक अध्यक्ष हरिराज सिंह, राजेंद्र सिंह, मनोज कुमार का कहना है कि जिला गन्ना अधिकारी किसानों की समस्याओं का निदान कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं।
जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह का कहना है कि कोरोना के कारण गन्ना विभाग की ओर से किसानों को मैन्यूल पर्ची देने का काम बंद कर दिया गया है। केवल मैसेज से ही गन्ना तौल करानी होगी। यदि किसी किसान के मोबाइल पर मैसेज नहीं जा रहे हैं तो गन्ना विभाग की ओर से चीनी मिलों के सेंटरों और मिल गेट पर रजिस्टर में शिकायत नोट कराएं। गन्ना आयुुक्त संजय भूसरेडड़ी के आदेश पर गन्ने की पर्चियों की प्रिंटिंग पर रोक लगा दी गई है। जब वितरकों से गन्ना पर्चियां के वितरण का काम नहीं लिया जा रहा है तो उन्हें पगार नहीं मिलेगी।