फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह से शाम तक शीतलहर का कहर

Thu, 12 Jan 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में पारा गिरने से पत्तियों पर ओस की बूंदें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में शीतलहर के कारण जनजीवन ठहर गया है। हाड़ कंपकंपाती ठंड के आगे लोगों ने घरों में अपने को कैद रखना ज्यादा ही मुनासिब समझा। ठंड के कारण वाहन चालकों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार को खेतों और मैदानों में पेड़-पौधों पर पाले की सफेद परतें जमी रही। तापमान भी लुढ़क कर 1.2 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। 
विज्ञापन

बारिश के बाद ठंड काफी बढ़ गई है। ठंडी हवाओं के झोकों के कारण लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गई है। लगातार दूसरे दिन पाला पड़ने से तापमान में गिरावट होती जा रही है। बृहस्पतिवार को सुबह से ही धूप निकली। हालांकि सर्द हवाओं के कारण लोगों घरों में कमरे की अंदर ही हीटर या अलाव जलाकर आग तापते रहे। पाले का असर यह है कि किसान भी खेतों में जल्दी जाने से बच रहे हैं। सुबह चलने वाले विद्यार्थियों के ट्यूशन के बैच का समय भी बदला जा रहा है।ठंड के कारण वाहन चालकों को आवागमन के दौरान काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ी। ठिठुरन बढ़ने के कारण दुपहिया वाहन चालकों को यात्रा के दौरान काफी संभलकर चलना पड़ा। वाहनों की रफ्तार पर थम गई। बृहस्पतिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। पाला पड़ने से किसान गेहूं, सरसों व अन्य फसलों को लेकर चिंतित हो गए हैं। अगर पाला ऐसे ही कुछ और दिन तक पड़ता रहा तो इसे फसलों का उत्पादन गिर सकता है। 
वहीं नगीना में कृषि अनुसंधान मौसम वेधशाला के प्रेक्षक आरके शर्मा के अनुसार अभी मौसम में ठिठुरन बनी रहेगी, क्योंकि पहाड़ी क्षेत्रों पर हो रही बर्फबारी के कारण मौसम का मिजाज बदला है। उधर दोपहर में धूप खिलने के  कारण आम आदमी को राहत  मिली लेकिन ठिठुरन के कारण लोग परेशान नजर आए। वहीं नजीबाबाद। रिक्शा चालक की मौत हो गई। आशंका जताई गई है कि उसकी मौत ठंड के कारण हुई है। मोहल्ला मकबरा निवासी 50 वर्षीय रिक्शा चालक अनवार उर्फ अन्नू बुधवार रात घर नहीं पहुंचा। परिजन पूरी रात उसे        तलाशते रहे। बृहस्पतिवार सुबह नजीबाबाद मालन नदी रपटे के निकट काली मंदिर क्षेत्र में रिक्शा चालक का शव मिला। शव के पास ही उसकी रिक्शा भी मिली। अनुमान है कि वह रिक्शा से असंतुलित होकर पानी में गिर गया।  किसी ने उसे बाहर निकाला। रिक्शा चालक पूरी रात भीगा हुआ ठंड में पड़ा रहा, जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार में रिक्शा चालक की मौत से कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को दोपहर बाद दफना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें