नजीबाबाद के जहांगीरवाला ईंट भट्ठे पर बंधक मजदूर परिवारों को मुक्त कराते एसडीएम और सीओ।
- फोटो : NAZIBABAD
भट्ठे से बंधुआ मजदूर मुक्त कराए
नजीबाबाद/जलालाबाद (बिजनौर)। एसडीएम और सीओ ने शनिवार को गांव जहांगीरवाला स्थित गगन भट्ठे पर छापा मारकर संभल और गजरौला के कुछ बंधुआ मजदूर परिवारों को मुक्त कराया। प्रशासन ने यह कार्रवाई राष्ट्रीय अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के निर्देश पर की है।
संभल निवासी ठाकुर ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग को भेजी शिकायत में परिजनों और क्षेत्र के अनुसूचित जाति के कुछ लोगों को किरतपुर ब्लॉक के गांव जहांगीरवाला स्थित गगन भट्ठा मालिक इरफान, भट्ठा मुंशी और ठेकेदार अफजाल के खिलाफ 14 हजार रुपये मजदूरी न देने तथा बंधक बनाने की शिकायत की थी।
आयोग के निर्देश पर एसडीएम बृजेश कुमार सिंह, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, किरतपुर थाना प्रभारी जीत सिंह तथा श्रम विभाग की टीम ने भट्ठे पर पहुंचकर बंधक मजदूर परिवारों को मुक्त कराया। प्रशासन की कार्रवाई से पूर्व ठेकेदार फरार हो गया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी अरविंद धीमान ने बताया कि टीम ने महिला मजदूर आदेश व गोमती आदि भट्ठे पर मिले। अन्य मजदूर पहले ही जा चुके थे। एसडीएम ने भट्ठा मालिक आदि के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की जानकारी दी।
नजीबाबाद के जहांगीरवाला ईंट भट्ठे पर मजदूरों को बंधक बनाने की जानकारी लेते एसडीएम और सीओ।- फोटो : NAZIBABAD