फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशुल्क यात्रा कराने के लिए परिचालकों को दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
टीईटी के परीक्षार्थियों के लिए तीन दिन रोडवेज में निशुल्क यात्रा
विज्ञापन

बिजनौर/धामपुर। टीईटी परीक्षार्थियों को तीन दिन निशुल्क यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। जिसकी तैयारी परिवहन विभाग ने कर ली है। जिसके चलते शनिवार को बिजनौर डिपो पर काउंसिलिंग कर परिचालकों को टीईटी परीक्षार्थियों को निशुल्क यात्रा कराने के बारे में जानकारी दी गई। वहीं, धामपुर डिपो ने धामपुर से मुरादाबाद, अमरोहा, गजरौला, नजीबाबाद आदि स्थानों के लिए 64 बसों को लगाया है।
नवंबर माह में टीईटी का पेपर लीक होने के बाद फिर से 23 जनवरी को परीक्षा आयोजित की जा रही है। प्रदेश भर में आयोजित आयोजित होने वाली टीईटी परीक्षा कराने की पूरी तैयारी की जा चुकी है। वहीं उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने परीक्षार्थियों को 22 जनवरी से लेकर 24 जनवरी तक बसों में निशुल्क यात्रा कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को परिचालक को अपना प्रवेश पत्र दिखाना होगा। साथ ही एडमिट कार्ड की एक कॉपी पर साइन कर परिचालक को देनी होगी। इस कॉपी को कंडक्टर अपने रिकार्ड रजिस्टर में दर्ज करेंगे। इसके बाद परीक्षार्थी मुफ्त में यात्रा कर सकेंगे। बिजनौर और धामपुर डिपो पर भी परिचालकों को टीईटी परीक्षार्थियों को निशुल्क यात्रा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम ललित त्रिवेदी ने बताया कि टीईटी परीक्षार्थियों को निशुल्क यात्रा कराने की पूरी तैयारी कर ली गई है। इसके लिए परिचालकों को निर्देश दिए गए हैं। कार्यालय सहायक अनुज त्यागी और अनुबंधित प्रभारी सुंदर सिंह ने परिचालकों को निशुल्क यात्रा कराने के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें