फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अमेरिका की कंपनी के साथ धोखाधड़ी, तीन के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका की कंपनी के साथ धोखाधड़ी, तीन के खिलाफ केस
विज्ञापन

बिजनौर/नहटौर। अमेरिका की एक कंपनी के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस कंपनी के प्रतिनिधि ने नहटौर थाने में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दरअसल, ऑर्डर और डॉलर में रकम लेने के बाद भी इस कंपनी को माल का निर्यात नहीं किया गया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
अमेरिका की कंपनी क्रेटिव होम लिमिटेड के अधिकारी ललित गुप्ता की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी के निदेशक विल पिछले 30 सालों से घर के साज-सज्जा का सामान भारत से आयात करते हैं। पिछले साल जुलाई के महीने में गांव फुलसंदा में स्थित कंपनी तहूरा टेक्सटाइल पार्टनरशिप फर्म के मालिक अकील अंसारी ने कंपनी से संपर्क करते हुए घर की साज-सज्जा के सामान का अग्रणी उत्पादक बताया। इस पर तहूरा फर्म की ओर से 19,1767, 12,7842 व 13,7842 डॉलर के तीन ऑर्डर बुक कराए गए थे। पार्टनरशिप फर्म में तृतीय मंजिल एल 49 अबुफजल इन्क्लेव जामियानगर, ओखला, दिल्ली के मालिक शुएब अहमद भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑर्डर दिए जाने के बाद टेक्सटाइल के बैंक एकाउंट में तीन बार में कंपनी ने 1,92,528 डॉलर भेज दिए। डॉलर भेजने के बाद भी परचेस ऑर्डर के के तहत माल दिसंबर तक निर्यात किया जाना था, लेकिन माल नहीं भेजा गया। अमेरिका की कंपनी के निदेशक विल फैक्टरी में पहुंचकर उत्पादित किए जाने वाले माल की गुणवत्ता और उत्पादन को परखना चाहते थे, लेकिन आरोपी माल को दिखाने को लेकर भी बहाना बनाते रहे। अमेरिका की कंपनी कंपनी के कर्मचारी ललित गुप्ता को जान से मारने की धमकी दी गई। कोतवाल पंकज तोमर ने बताया की तहरीर के आधार पर मैसर्स तहूरा टैक्सटाइल के मालिक समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें