-पिज्जा-बर्गर कंपनी में काम के लिए भेजा था सऊदी अरब
-आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग, रिपोर्ट दर्ज
चांदपुर। मोहल्ला शाहचंदन निवासी नूरआलम ने एक व्यक्ति पर विदेश भेजने के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
यह था मामला
नूरआलम ने बताया कि उसके चाचा मोहम्मद अकरम को किसी व्यक्ति ने बताया कि आरिफ मंसूरी निवासी झालू लोगों की विदेश में नौकरी लगवाने काम करता है। आरोप है कि जब इस मामले में आरोपित से बात की गई तो उसने बताया कि उसके पास बर्गर व पीजा बनाने वाले के लिए एक वीजा है। प्रार्थी के भाई को अच्छी सैलरी पर सऊदी अरब भेज देगा जिसके लिए उसे 150000 रुपये देने होंगे। इसके बाद आरोपी के खाते में 150000 रुपये ट्रांसफर कर दिए गए। आरोपी ने 20 फरवरी को उसके भाई की सऊदी अरब के लिए फ्लाइट बताई थी। वहां पहुंचने के 23 दिन बाद फोन पर फरमान ने बताया कि जिस काम के लिए आरिफ द्वारा उसे भेजा गया था उस काम पर उसे नहीं लगाया गया है। उसे बहुत परेशान कर रहे है खाने पीने को भी नही दिया जा रहा है। आरोपी से फोन पर संपर्क करना चाहा, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। पता चला कि आरोपी आरिफ चंडीगढ (पंजाब) में रहता है। बताया गया कि माह रमजान में 2023 के आखिरी सप्ताह में पीड़ित वापस आ गया। आरिफ के फोन पर उससे अपने रुपये वापस मांगे तो वह बार-बार टालता रहा। अब रुपये वापस देने से इंकार कर दिया। जिसको लेकर पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।