फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ऋतुराज में महके उपवन, कालागढ़ में खिले महुए के फूल

Sat, 11 Mar 2023 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़। ऋतुराज में कालागढ़ क्षेत्र में उपवन महक उठे हैं। वहीं पेड़ों पर महुए के फूलों की सुगंध से इलाका महक रहा है।
विज्ञापन

वसंत के मौसम में ऋतुराज की सुंदरता देखते ही बनती है। कालागढ़ में टेसू, आम, लीची, आड़ू के पेड़ों पर फूल खिल रहे हैं। वहीं सीमावर्ती गांव मुरलीवाला में एक घर के बगीचे में खड़े महुए के पेड़ पर खिल रहे फूलों की खुशबू से वातावरण भी खिला हुआ है। पक्षियों के कलरव के चलते कोई भी इन फूलों की ओर खिंचा चला आता है। स्थानीय नागरिक आकाश कुमार, संदीप कुमार, सुनील कुमार आदि का कहना है कि पेड़ों पर खिल रहे फूल जहां अपनी सुगंध से सराबोर कर रहे हैं। वहीं टेसू के लाल फूल दूर से ही दमक रहे हैं। इनकी सुंदरता देखते ही बनती है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें