फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बनते ही दरक रहा फोरलेन हाईवे, सड़क में पड़ीं दरार

विज्ञापन
मंडावली से भागूवाला के बीच फोरलने हाइवे में पड़ी दरारें।
विज्ञापन
बिजनौर/मंडावली। फोरलेन नेशनल हाईवे अपनी मियाद से पहले ही दरकने लगा है, इसमें जगह जगह दरार पड़ चुकीं हैं। ये दरारें निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा कर रहीं हैं। दरअसल हरिद्वार काशीपुर नेशनल हाईवे नजीबाबाद से हरिद्वार के बीच अभी निर्माणाधीन हैं, इसमें जो सड़क अब तक बनकर तैयार हो चुकी हैं, उसमें भी कई जगह दरार पड़ चुकीं हैं।
विज्ञापन


हरिद्वार से काशीपुर के बीच नेशनल हाईवे 74 करीब दो हजार करोड़ रुपये की लागत से फोरलेन में तब्दील किया जाना था। हालांकि नजीबाबाद से काशीपुर तक हाईवे फोरलेन किया जा चुका है। जिस पर पुरैनी के पास टोल भी वसूला जा रहा है। उधर नजीबाबाद से हरिद्वार के बीच फोरलेन हाईवे के निर्माण में देरी हुई। देरी भी इतनी कि जो साल 2020 तक पूरा किया जाना था, वो अब तक अधर में लटका है।
फिर भी नजीबाबाद से हरिद्वार के बीच जगह जगह हाईवे का निर्माण पूरा कर लिया गया है। करीब दो साल पहले मंडावली से भागूवाला तक सड़क बनाकर तैयार कर दी गई थी। लेकिन अब इस सड़क में जगह जगह दरार पड़ रहीं हैं।
विज्ञापन

बता दें कि इस फोरलेन हाईवे में तारकोल का इस्तेमाल करने के बजाए सीमेंट का प्रयोग किया गया है। अब सीमेंट से बने हाईवे में दरार आना, सवाल खड़े कर रही है। लोगों का कहना है कि सीमेंट से बनी सड़क में पड़ चुकी दरार चौड़ी हो सकतीं हैं। मंडावली से भागूवाला के बीच कई जगहों पर हाईवे पर दरार देखी जा सकती हैंं। जिनमें तेज रफ्तार वाहनों को चलने में दिक्कत होती है।

- पुलों का निर्माण भी है आधा अधूरा
इस प्रोजेक्ट में नजीबाबाद से हरिद्वार के बीच कई बरसाती नदियों पर पुल निर्माणाधीन हैं। हरिद्वार में चंडीघाट पर भी गंगा नदी पर पुल बनाया जा रहा है जोकि अभी तक आधा अधूरा ही है। इसके अलावा कई अन्य बरसाती नदियों पर पुल निर्माणाधीन हैं। कोटावाली नदी पर एक पुल बनकर तैयार हो चुका है लेकिन इसका पहुंच मार्ग अभी तक नहीं बनाया गया है। जिसके चलते वाहनों को रपटे से निकलना पड़ता है। अगर नदी में पानी आता है तो वाहनों के लिए खतरा बनता है।


वर्जन :
नजीबाबाद से भागूवाला के बीच हाईवे का निर्माण मेरी तैनाती से दो साल पहले हुआ था, ऐसे में यह कहना मुश्किल होगा कि निर्माण क्या खामी रही। लेकिन अब जो दरारें दिखाई दे रही हैं, इसके लिए निर्माण करने वाली कंपनी को पत्र लिखकर सुधार करने के लिए कहा गया है। अभी हाईवे निर्माणाधीन है। - राजकुमार, परियोजना निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें