फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ऑयल डिपो जा रहे वैगन के चार पहिए बेपटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद/जलालाबाद। पेट्रोलियम पदार्थ लेकर आई ट्रेन के पेट्रोलियम डिपो के भीतर जाते हुए एक वैगन के चार पहिए बेपटरी हो गए। संयोग से वैगन ट्रेन धीमी गति से चल रही थी इसलिए कई पहिए बेपटरी नहीं हुए।
विज्ञापन

मुरादाबाद से पेट्रोलियम पदार्थ लेकर नजीबाबाद स्टेशन पहुंची पेट्रोलियम वैगन ट्रेन के एक वैगन के चार पहिए बेपटरी हो गए। 40 वैगन में डीजल और पेट्रोल लेकर ट्रेन नजीबाबाद पहुंची थी। नजीबाबाद स्टेशन के नजदीक स्थित इंडियन ऑयल डिपो और भारत पेट्रोलियम डिपो के संयुक्त रूप से पेट्रोलियम पदार्थ उतारने के लिए ऑयल डिपो तक रेल ट्रैक बना हुआ है। शुक्रवार को लगभग अपराह्न तीन बजे वैगन ट्रेन नजीबाबाद स्टेशन से करीब 300 मीटर की दूरी पर पेट्रोलियम डिपो जा रही थी। डिपो से पहले एक वैगन के दो जोड़ी पहिए रेलवे लाइन के पॉइंट पर बेपटरी हो गए। सूचना मिलते ही रेल अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

लक्सर से आए टीआई आरके मीणा, स्टेशन अधीक्षक आरडी मीणा और लक्सर के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
स्टेशन अधीक्षक आरडी मीणा ने बताया कि तेल वैगन के अन्य वैगनों को अलग करके बेपटरी हुए पहियों को जैक से पटरी पर रखने के प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें