फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: विश्वविद्यालय टॉपर बने हैं कृष्णा कॉलेज के चार विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय टॉपर बने हैं कृष्णा कॉलेज के चार विद्यार्थी
विज्ञापन

बिजनौर। कृष्णा कॉलेज के चार विद्यार्थी विश्वविद्यालय टॉपर्स बने हैं। जिन्हें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और कुलपति ने गोल्ड मेडल प्रदान किया। जिसे लेकर कॉलेज में हर्ष की लहर है।
विज्ञापन

कृष्णा कॉलेज ऑफ लॉ के प्राचार्य डॉ. परवेज अहमद खां ने बताया कि छात्रा आयुषी सक्सेना ने एलएलएम में 72.92 प्रतिशत, एमएससी (बॉटनी) में हिबा इदरीस ने 79.42 प्रतिशत, एमएससी होम साइंस में मुक्ता चौधरी ने 77 प्रतिशत अंक और बीएससी होम साइंस में सायमा खानम ने 83.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में सर्वोच्च स्थान बनाया। चेयरमैन मनोज कुमार कहा कि पिछले वर्ष भी महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर राज्यपाल व कुलपति से गोल्ड मैडल प्राप्त किया था। संस्थापक निदेशक राजीव कुमार और प्रबंधक निदेशक पवन कुमार ने बताया कि इस उपलब्धि के लिए समस्त शिक्षक एवं विद्यार्थी बधाई के पात्र हैं। कोआर्डिनेटर विपिन कुमार शर्मा एवं प्रवक्ताओं ने सभी टॉपर्स को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें