फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विलुप्त होेने के कगार पर पहुंचीं चार नदियों का होगा जीर्णोद्धार

विज्ञापन
बिजनौर की मालन नदी - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
विलुप्त होेने के कगार पर पहुंचीं चार नदियों का होगा जीर्णोद्धार
विज्ञापन

बिजनौर। शासन ने अनदेखी के चलते विलुप्त होने के कगार पर पहुंची जिले की चार नदियों मालन, गागन, बनैली और धारा को जीवंत बनाने का बीड़ा उठाया है। मालन नदी को निर्मल बनाने के लिए अभियान चल रहा है, अन्य तीन नदियों की धारा को अविरल बनाने का काम शुरू किया जाएगा।
जिला बिजनौर मां गंगा की गोद में बसता है। गंगा स्वच्छता अभियान से गंगा की निर्मलता बढ़ी है। इसी के साथ जिले में अनेक नदी है जो इतिहास का पन्ना बन चुकी थी। जिले के लोग विलुप्त नदियों का पता लगाकर स्वच्छ बनाने की मांग कर रहे थे। शासन से मंजूरी मिलने के बाद चार नदियों को निर्मल बनाने का काम शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के दो दिवसीय भ्रमण में मालन नदी को निर्मल बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान को सराहा। साथ ही अभियान को अंजाम तक पहुंचाने की जिम्मेदारी जिलाधिकारी को सौंपी है। डीएम उमेश मिश्रा अभियान का ब्लु प्रिंट तैयार कर अभियान को साकार करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदियों का जीर्णोद्धार शासन की प्राथमिकता है। डीएम उमेश मिश्रा जी के निर्देश व सीडीओ पूर्ण बोरा के निर्देशन में जीर्णोद्धार का काम शुरू हो गया है। नदियों को निर्मल व दर्शनीय बनाने के लिए करीब एक दर्जन कार्य निर्धारित है - दिनेश कुमार, सहायक प्रोजेक्ट अधिकारी मनरेगा
इन नदियों का होंगा जीर्णोद्धार
नदी गांव लंबाई (किलोमीटर में)
- मालन 44 78.05
- गांगन 24 31.05
- बनैली 07 24
-धारा 04 10
नोट: कुल 79 गांवों में 143 किलोमीटर में कार्य होंगे
ये होने हैं कार्य
- नदियों के आसपास का अतिक्रमण हटेगा
- नदियों के आसपास पौधारोपण होगा।
- ग्रीन बेल्ट विकसित होगी नदी के आसपास
- पानी बढ़ाने के लिए बरसाती नालों का जीर्णोद्धार
- नदियों में चैक डैम बनाने को स्थान चिह्नित होंगे
- नदियों में पानी बढ़ाने पर किया जाएगा कार्य
- नदियों के दोनों ओर तटबंध बनाए जाएंगे
- नदियों की दो किमी परिधि में तालाबों का जीर्णोद्धार
- नदियों को बचाने के लिए जागरुकता अभियान चलेंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें