फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से चार लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना से चार लोगों की मौत
विज्ञापन

धामपुर/हीमपुर दीपा/बेगावाला। धामपुर, हीमपुर दीपा, शेरकोट और बेगावाला में कोरोना से संक्रमित चार लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिनमें दो अध्यापक थे, जबकि एक महिला सिंचाई विभाग की सेवानिवृत्त कर्मी थी।
धामपुर की रामगंगा कालोनी में सिंचाई विभाग की सेवानिवृत्त महिला कर्मी की कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार इस महिला की पिछले काफी दिनों से तबियत खराब चल रही थी। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि अधिकारिक तौर कोरोना से महिला की मौत होने की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

हीमपुर दीपा के दयानंद जनता इंटर कॉलेज के प्रवक्ता की बुखार से मौत हो गई। थाना क्षेत्र के गांव टूंगरी निवासी डॉ. राजवीर सिंह (45) करीब एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। बृहस्पतिवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार डॉ. राजवीर सिंह का उपचार बिजनौर के एक निजी चिकित्सक के यहां चल रहा था। आज परिजन उन्हें जिला चिकित्सालय बिजनौर ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने डॉ. राजवीर सिंह को मृत घोषित कर दिया।
बेगावाला में किसान इंटर कॉलेज मंडावली के अध्यापक अमित कुमार की कोरोना संक्रमण से मौत होने पर शोक जताया गया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अमित कुमार की ड्यूटी धामपुर ब्लॉक में लगाई गई थी। वहां वह संक्रमित हो गए थे। शोक सभा में कार्यकारिणी के प्रबंधक राजेंद्र सिंह, अध्यक्ष राकेश कुमार, प्रधानाचार्या सुनीति त्यागी शामिल रहे।
इसके अलावा शेरकोट के मोहल्ला वीरथला निवासी पुनीत रस्तोगी (42) को बुधवार की देर रात सांस लेने में परेशानी हुई। इस पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए मवाना के एक अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर उपचार के दौरान पुनीत ने दम तोड़ दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के एक पुत्र एवं एक पुत्री है। परिजनों ने बृहस्पतिवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

उप सचिव की कोरोना से जान गई
धामपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के उप सचिव का कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर निधन हो गया। नगीना थाना क्षेत्र के गांव तौफीकवाला निवासी राजेंद्र सिंह माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज उत्तर प्रदेश में उप सचिव के पद पर कार्यरत थे। यहां पर परीलोक अस्पताल के सामने स्थित कॉलोनी में उनका मकान है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें