फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चार माह पूर्व तीन घरों में चोरी के आरोपी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर (बिजनौर)। चोरी की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे चार लोगों को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस को आता देख आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। आरोपियों की तलाशी में दो अवैध 315 बोर के तमंचे, एक कारतूस दो खोखे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन



दिसंबर में क्षेत्र के गांव नंगली जाजू में एक ही रात में चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया था। बृहस्पतिवार देर शाम मुरादाबाद मार्ग पर दौलतपुर बिजलीघर के सामने से गोहावर को जाने वाले रास्ते के पास चार संदिग्ध की सूचना पर पुलिस ने उनकी घेराबंदी की। खुद घिरता देख आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में सतीश उर्फ गुलफाम, अनिल के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। आरोपियों की पहचान सतीश उर्फ गुलफाम, सौरभ निवासीगण योगेंद्र नगर थाना भोपा जनपद मुज़फ्फरनगर, सत्यवीर निवासी गांव फिरोजपुर थाना भोपा मुज़फ्फरनगर, अनिल निवासी दयाल बाग नई बस्ती थाना मंडावर बिजनौर के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपियों के पास से दो अवैध 315 बोर तमंचे, एक कारतूस, दो खोखे और 1,68,500 रुपए भी बरामद किए। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने नंगली जाजू के अलावा थाना नांगल के गांव सौफतपुर और तिसोतरा में भी चोरी की घटनाएं की हैं और चोरी के आभूषणों को मुज़फ्फरनगर के एक सुनार को बेचते थे। पुलिस रिकार्ड के अनुसार सतीश उर्फ गुलफाम पर मुज़फ्फरनगर, शामली, बिजनौर में अलग अलग थानों में करीब दो दर्जन, सत्यवीर पर धामपुर, नांगल, नूरपुर में आधा दर्जन, अनिल पर कोतवाली देहात, नांगल, नूरपुर में आधा दर्जन और सौरभ पर नूरपुर, नांगल में पांच मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में एसओ प्रवेज कुमार, एसआई परवीन, अमूल मिश्रा, आरक्षी सुमित, रजत पंवार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें