फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चांदपुर में फोरलेन का निर्माण कार्य शुरू, जाम से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चांदपुर। चांदपुर के आबादी क्षेत्र बिजनौर-बदायूं हाईवे के चाैड़ीकरण का कार्य शुरू हो गया है। हाई-वे के फोरलेन हो जाने पर चांदपुर से होकर निकलने वाले राहगीरों को जाम की स्थित से छुटकारा मिलेगा। चांदपुर में बिजनौर-बदायूं हाईवे की सड़क आवागमन के लिहाज से संकरी हो गई थी। सड़क की चौड़ाई महज सात मीटर थी। इस मार्ग पर आवागमन बढ़ने के दौरान जाम की स्थिति बनी रहती है।

बुधवार को हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो गया है। जेसीबी से सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए खोदाई कार्य शुरू कर दिया गया है। करीब 37 करोड 61 लाख 55 हजार रुपये की लागत से छह किलोमीटर लम्बे फोरलेन का निर्माण और सुंदरीकरण कार्य होना है। लोक निर्माण विभाग के जेई जसवीर सिंह ने बताया कि शासन से विद्युत लाइन आदि शिफ्ट करने और वन विभाग को पेड़ आदि की साफ सफाई आदि कार्य के लिए खर्च की किस्त जारी कर दी है। बिजनौर रोड फादरसन पब्लिक स्कूल से धनौरा रोड रिलायंस पेट्रोल पंप तक की सड़क 17.5 मीटर चौड़ी हो जाएगी। छह किमी लंबाई में सड़क के बीचो बीच आधा मीटर चौड़ा डिवाइडर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये होगा फायदा
शहर के प्रमुख मार्ग पर हर समय लगने वाले जाम से निजात मिल जाएगी। इस मार्ग से बिजनौर, हस्तिनापुर, मेरठ, हल्दौर, नहटौर, गजरौला, हसनपुर, बदायू, जलीलपुर, बास्टा, फीना, नूरपुर मुरादाबाद, उत्तराखंड आदि स्थानों पर जाने के लिए रोजाना हजारों वाहन निकलते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें