फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आंधी जैसी शीतलहर, धूप में भी ठिठुर गया शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
-20 किलोमीटर की रफ्तार से चली शीतलहर, ठिठुरा शहर
विज्ञापन

-बुधवार को शीतलहर चलने से बेअसर रही धूप
-शीतलहर चलने से रात के तापमान में भी हुई गिरावट
-19 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया
-6.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान बुधवार को रहा
फोटो..
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। भले ही जिले में बुधवार को तेज धूप निकली हो। मगर शीतलहर चलने से बेअसर रही। जिले में 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही शीतलहर से शहर ठिठुर गया। धूप में लोगों की कंपकंपी छूटती रही। वहीं मौसम विभाग अगले एक सप्ताह तक शीतलहर चलने की संभावना जता रहा है।
विज्ञापन


जिले में फरवरी शुरूआत से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पहले शीतलहर और बारिश हुई। अब धूप में शीतलहर चलने से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। बुधवार को भी शीतलहर की वजह से लोग ठिठुरते रहे। धूप में भी लोगों के गर्म कपड़े शरीर से नहीं उतरे। शीतलहर चलने से रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई। लोगों के हाथ-पैर सुन्न रहे। बुधवार को अधिक तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक दिन में न्यूनतम तापमान में 3.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि शीतलहर चलने से मौसम सर्द हो गया है। अभी एक सप्ताह शीतलहर चलने की संभावना है। जिससे ठंडक बढ़ेगी।
विज्ञापन


जिले में पिछले एक सप्ताह का तापमान-
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
31 जनवरी- 22.2- 6.4
01 फरवरी- 17.6- 11.2

02 फरवरी- 19- 6.2

03 फरवरी- 18.6- 5.4
04 फरवरी- 18.2- 5
05 फरवरी- 18- 9.8

06 फरवरी- 18.6- 10
07 फरवरी- 19- 6.7
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है और नगीना स्थित कृषि वेधशाला से लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें