फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में भाजपा जिलाध्यक्ष सहित चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में भाजपा जिलाध्यक्ष सहित चार घायल
विज्ञापन

बिजनौर। भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि व उनके तीन साथी मंगलवार रात एक सड़क हादसे में घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि मंगलवार देर रात अपने साथियों केडी देशवाल, विनय राणा, रवि कुमार के साथ कार से नजीबाबाद से बिजनौर लौट रहे थे। शास्त्री चौक के पास उनकी गाड़ी तेज गति से सामने से आए ट्रक की चपेट में आ गई। गाड़ी में बैठे जिलाध्यक्ष व उनके साथी घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुभाष वाल्मीकि की रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है। उन्हें चोट लगने का पता चलते ही समर्थक व पार्टी कार्यकर्ता उनकी कुशलक्षेम जानने के जिला अस्पताल पहुंचे। वहीं पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें