फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में वृद्ध सहित चार लोगों की मौत

Tue, 16 Apr 2019 11:01 PM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर के गांव पेदा के पास स्कार्पियो से टकराने के बाद जलती बाइक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्दौर/बिजनौर में गांव पिलाना से अपनी रिश्तेदारी में शादी के कार्ड  बांट कर साथी के साथ लौट रहे बाइक सवार युवक की अट्टे वाले बाबा के मठ के निकट एक ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई।   उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा तीन अन्य स्थानों      पर भी सड़क हादसों में तीन लोगों   की मौत हो गई।
विज्ञापन

 नजीबाबाद थाना क्षेत्र के गांव बड़िया (नया गांव) निवासी जितेंद्र 29 अपने भाई धर्मेंद्र के साथ बहरीन में कारोबार करता था। परिजनों के अनुसार करीब पांच माह पूर्व वह अपने घर आया था।  22 अप्रैल को उसकी शादी होनी थी। जितेंद्र अपने साथी प्रदीप को साथ लेकर बाइक से अपनी रिश्तेदारी में शादी के कार्ड बांटने के लिए सोमवार को घर से निकला हुआ था। वह गांव पिलाना में अपनी किसी रिश्तेदारी में अपनी शादी के निमंत्रण कार्ड बांट कर अपने साथी के साथ बाइक से अपने घर आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब दस बजे जब वह बिजनौर-नूरपुर हाईवे पर अट्टे वाले बाबा मठ के निकट पहुंचा तो उसकी बाइक के आगे जा रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे उसकी बाइक, ट्रक की चपेट में आ गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक के हेलमेट के भी टुकड़े हो गए। घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों घायल जितेंद्र व प्रदीप को उपचार के लिए सीएचसी भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने मामले की सूचना फोन पर पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस सीएचसी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भिजवाया।  सूचना पाकर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। शादी की सारी खुशियां गम में बदल गई। पुलिस ने जितेंद्र के जीजा गांव खतापुर निवासी लोकेंद्र सिंह की तहरीर पर फरार ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक में लगी आग, वृद्ध की मौत
बिजनौर में  स्कॉर्पियो की चपेट में आकर बाइक सवार एक वृद्ध की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। मंगलवार को नहटौर के मोहल्ला नौधा निवासी साबिर (58) बाइक से किसी काम से बिजनौर से किरतपुर की ओर से जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गांव पेदा से थोड़ा आगे निकलने पर सामने से रही एक स्कॉर्पियो ने अचानक बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक काफी दूर तक फिसलती चली गई। इससे बाइक में स्पार्किंग होने से आग लग गई। यह देखकर वहां पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। राहगीरों ने आग पर काबू पाकर इसकी सूचना डायल 100 को दी। पुलिस के मुताबिक बाइक जलकर खाक हो गई। पुलिस ने घायल को उठाकर अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


हादसे में महिला और युवक की जान गई
नहटौर में सड़क हादसों में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया।
गांव अखेड़ा निवासी दीपक कुमार 20 वर्ष अपने गांव के ही अंकित कुमार 21 वर्ष के साथ सोमवार की रात को करीब 8 बजे बिलाई शुगर मिल से ड्यूटी करके बाइक से घर लौट रहा था। नहटौर-नूरपुर मार्ग पर गांव समसपुर के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अंकित को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया ।कोतवाल जीत सिंह का कहना है कि वाहन का पता लगाया जा रहा है। वहीं चंदक में घर के सामने सड़क पार कर रही महिला को एक कार ने टक्कर मार दी। टक्कर से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। ग्राम दौलतपुर निवासी बलबीर सिंह का चंदक मंडावर रोड स्थित आरा मशीन के पास मकान है। बलबीर सिंह की करीब 60 वर्षीय पत्नी सुमित्रा सोमवार रात पास के घर गीतों के कार्यक्रम में जाने के लिए करीब साढ़े आठ बजे घर के सामने  हरिद्वार हाईवे को पार कर रही थी। विपरीत दिशा से गुजर रही एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही सुमित्रा की मौत हो गई।

ट्रक की टक्कर से कार सवार चार लोग घायल
बिजनौर में हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव शफीपुर निवासी इसरार अहमद अपनी पत्नी आयशा और पुत्री फहमीन तथा एक अन्य परिजन कफील के साथ किसी काम से दिल्ली गए थे। मंगलवार को वे दिल्ली से कार से वापस लौट रहे थे। इसरार के अनुसार गंगा बैराज के पास पहुंचने पर पीछे से तीव्र रफ्तार से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इससे कार में चीख पुकार मच गई। यह देखकर वहां पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को सूचना देकर बमुश्किल कार से बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। परिजनों की ओर से अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है।

दो कारों में टक्कर में दंपती घायल
नगीना में स्योहारा की स्टेशन रोड निवासी सुनील रस्तोगी अपनी पत्नी शरदा रस्तोगी का इलाज कराने के लिए कार से हरिद्वार जा रहे थे। उनकी बेटी मानसी भी उनके साथ थी। कार गुड्डू नामक ड्राइवर चला रहा था। मंगलवार की दोपहर जब उनकी कार नगीना-बुंदकी रोड स्थित रावल हेडी के रेलवे फाटक से करीब एक किलोमीटर दूर पहुंची तो नजीबाबाद की ओर से तेज गति से आ रही कार से टक्कर हो गई। कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में गिर कर पलट गई। चीख-पुकार मचने पर मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने अपने वाहनों को रोक कर दोनों घायलों को तथा ड्राइवर व घायलों की बेटी को कार से बाहर निकाला और उपचार के लिए नगीना सीएचसी पर भर्ती कराया। सूचना मिलने पर घायलों के परिजन नगीना सीएचसी पर पहुंचे, जहां से उन्हें उपचार के लिए मुरादाबाद प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए। दोनों घायलों के सिर वह पैरों में चोट है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक दूसरी कार का ड्राइवर कार लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें