फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ईदगाह के पास चार गाय व एक भैंस व घोड़ा मृत मिलने से मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
झालू। क्षेत्र के ग्राम खारी में ईदगाह के पास खाली पड़ी जमीन पर चार गाय और एक भैंस व एक घोड़ा मृत अवस्था में मिलने से इलाके में अफरातफरी मच गई। एक साथ इतने पशुओं के शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। जानकारी मिलने पर करणी सेना के जिला उपाध्यक्ष दीपक सैनी भी मौके पर पहुंचे और पूरे प्रकरण की जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने प्रशासन से पशुओं की मौत के कारणों की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि एक साथ कई पशुओं के मृत मिलने से आशंका और बढ़ गई है। करणी सेना के राजा कश्यप, निखिल, अजय, जोनी, देव, नानू, करन, काशी, विशेष, आशु, शरण, तरुण, अनमोल, गोलू, अभिषेक, सुंदर, कवित शर्मा, हिमांशु धीमन, निखिल, काले, शिवा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। सीओ सिटी संग्राम सिंह का कहना है की मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें