फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागूवाला- काशीरामपुर मार्ग पर गन्ने के खेत में लगी आग

विज्ञापन
भागूवाला-काशीरामपुर मार्ग पर गन्ने के खेत में लगी आग। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
खेत में आग लगने से चार बीघा गन्ना जला
विज्ञापन

भागूवाला/नजीबाबाद। उच्च क्षमता की विद्युत लाइन में स्पार्किंग होने से गन्ने के खेत में आग लग गई। जिससे कई बीघा गन्ना जल गया।
भागूवाला-काशीरामपुर नहर मार्ग पर गांव काशीरामपुर निवासी रामपाल का खेत है। खेत के उपर से निकली उच्च क्षमता की विद्युत लाइन में स्पार्किंग होने से चिंगारी खेत में गिरीं। चिंगारी से रामपाल के गन्ने के खेत आग लग गई। किसानों सुनील कुमार, विनोद कुमार, भूरे, अकबर, राशिद ने ने किसी प्रकार आग बुझाई। आग से रामपाल का करीब चार बीघा गन्ना जल गया। किसान ने प्रशासन से बिजली के तार से लगी आग की जांच कराकर विद्युत निगम से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें