फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार आढ़ती गिरफ्तार, दो के होंगे लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
चार आढ़ती गिरफ्तार, दो के होंगे लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन

नजीबाबाद। नजीबाबाद। मंडी समिति में प्रशासन की सख्ती के बावजूद आढ़तियों द्वारा लॉक डाउन का उल्लंघन करने, आढ़त प्रतिष्ठानों से बाहर सामान रखने के आरोप में पुलिस ने चार और आढ़तियों को हिरासत में लिया है। जाब्तागंज चौकी प्रभारी कुमरेश त्यागी ने बताया सब्जी आढ़ती तनवीर, इरफान, होरी और मनीराम को भीड़ एकत्र करने और लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इससे पूर्व पुलिस पांच आढ़तियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। मंडी समिति के सचिव संभव तोमर ने बताया कि मंडी समिति परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर दो आढ़तियों मनीराम और इरफान के लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मंडी समिति परिसर में अनाधिकृत रूप से प्रतिष्ठानों के सामने रखा सामान जब्त कर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बंटवा दिया।
विज्ञापन

अभद्रता करने वाला गिरफ्तार
नजीबाबाद। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी ने नगर के रम्पुरा में घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे सर्वे के दौरान एक युवक द्वारा आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से अभद्रता करने और सर्वे कागज छीनने की तहरीर पुलिस को सौंपी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। नगर से सटे हर्सवाड़ा क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मिलने बाद से स्वास्थ्य विभाग आसपास सर्वे करा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डा. सर्वेश निराला ने रम्पुरा में सर्वे के दौरान आंगनबाड़ी और आशा से सर्वे रिपोर्ट छीनकर अभद्रता करने की तहरीर एक युवक के खिलाफ पुलिस को सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें