फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पुलिस अभिरक्षा से आरोपी के फरार होने में चार पर गिरी गाज

Wed, 14 Jun 2023 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस अधीक्षक की कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक लाइन हाजिर, तीन सिपाही निलम्बित
विज्ञापन

- पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे बाद पकड़ा
फोटो-
चांदपुर (बिजनौर)। पुलिस अभिरक्षा से 151 का आरोपी उस समय फरार हो गया था, जब पुलिस कर्मी आरोपी को कोर्ट में पेश करने से पूर्व सीएचसी में चिकित्सा परीक्षण के लिए ले गए थे। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने मामले में लापरवाही मानते हुए प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर व तीन पुलिस कर्मियों को निलम्बित कर दिया है। उधर, पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे में पकड़कर राहत की सांस ली।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव ककराला निवासी सुरेशना पत्नी अमर सिंह ने थाना चांदपुर पर अपने बेटे ललित के खिलाफ एक शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए कहा था कि उनका बेटा ललित आये दिन उनके साथ मारपीट/गाली-गलौच करता है। साथ ही सामान में तोडफोड करता है। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस ने ललित को शांतिभंग की आशंका में सोमवार गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस आरोपी को न्यायालय उपजिलाधिकारी के समक्ष पेश करने से पूर्व मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी स्याऊ लेकर पहुंची थी। यहां ललित लघुशंका की बात कह कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। पुलिस अभिरक्षा में आरोपी के फरार हो जाने पर पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया। प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप ने बताया कि आरोपी ललित को पुलिस टीम ने 24 घंटे में झारखण्ड शिव मंदिर स्याऊ के पास से पकड़ लिया है। उधर, इस मामले में पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के आदेश पर देर रात सिपाही पंकज, रोहित और हरिओम के खिलाफ चांदपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही तीनों को निलंबित कर दिया गया। लापरवाही बरतने पर प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार को भी लाइन हाजिर कर दिया है। पूरे प्रकरण की जांच एएसपी देहात रामअर्ज को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें