नांगलसोती के गांव खुड़ैडी में अस्पताल की नींव के लिए पूजन करते मिल उपाध्यक्ष नरपत सिंह।
- फोटो : NAZIBABAD
चंदक क्षेत्र में रखी 100 बेड के अस्पताल की नींव
नांगलसोती। जिला बिजनौर के स्वास्थ्य से पिछड़े चंदक क्षेत्र में उत्तम शुगर मिल बरकातपुर की ओर से 100 बेड के अस्पताल की नींव रखी गई। यह अस्पताल करीब 30 बीघा भूमि पर बनाया जाएगा।
चंदक क्षेत्र के गांव खुड़ैडी में मिल के सीएमडी राजकुमार अदलखा और मिल उपाध्यक्ष नरपत सिंह ने मुख्य अतिथि बिजनौर विधायक सुची चौधरी, एसपी दिनेश कुमार, एसपी सिटी प्रवीण रंजन, समाजसेवी मौसम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, ब्लॉक अध्यक्ष तपराज सिंह आदि की उपस्थिति में विधि-विधान से पूजा अर्चना कर अस्पताल की नींव रखी। मिल उपाध्यक्ष नरपत सिंह ने बताया कि 20 करोड़ की लागत से यह अस्पताल को तैयार होगा। जिससे बिजनौर जिले के स्वास्थ्य से पिछड़े चंदक क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
अस्पताल में ट्रामा सेंटर, हर तरह की जांच, ऑपरेशन थिएटर सहित अनेक वीआईपी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। नरपत सिंह ने कहा कि उत्तम ग्रुप का उद्देश्य जिला बिजनौर की जनता को उत्तम स्वास्थ्य देना है। जिसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई है। इस मौके मिल के ईडी एसएल शर्मा, डीपी महेश्वरी आदि मौजूद रहे।