फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली बाजार सूना, घरों से हो रहा कारोबार

विज्ञापन
नजीबाबाद में आठ वर्ष से मछली बाजार में लटके ताले। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नजीबाबाद। मछली बाजार की दुकानों में ताले लटकें हैं और घरों से कारोबार हो रहा है। आठ साल पहले जिन कारोबारियों को बाजार में दुकानें आवंटित की गई, उन्होंने न तो किराया जमा किया है और न ही दुकानों को शुरू किया। तीन साल पहले नगर पालिका ने उन्हें नोटिस भी जारी किए, लेकिन बाजार आबाद नहीं हो पाया।
विज्ञापन

मत्स्य विभाग ने लाखों रुपये की धनराशि से नगरपालिका परिषद कार्यालय के निकट जुलाई 2014 में 10 दुकानें मछली कारोबार के लिए बनवाई थीं। 15 हजार रुपये की जमानत धनराशि जमा कराने के साथ लॉटरी के आधार 300 रुपये प्रतिमाह पर दुकानें आवंटित की गई थीं। नहटौर निवासी मुनेश कुमार, पठानपुरा निवासी मो.नईम के अलावा मुगलूशाह के मछली कारोबारियों हबीब अहमद, मो.शाहिद, सईद अहमद, शहजाद अहमद, अश्फाक, अब्दुल वाहिद, गुलाम साबिर और मो.यामीन को आवंटित की गईं। मात्र एक कारोबारी कभी-कभी अपनी दुकान खोलता है। शेष दुकानों पर ताले लटके रहते हैं। मछली कारोबार पूर्व की भांति मुगलूशाह माहीगीर बस्ती और मछली बाजार से जारी है। नगरपालिका परिषद ने तीन वर्ष पूर्व किराया जमा कराने और कारोबार शुरू करने के संबंध में नोटिस जारी किए थे। इसके बाद से नगरपालिका परिषद चुप्पी साधे है। (संवाद)
नगरपालिका परिषद के ईओ पद पर हाल ही में कार्यभार ग्रहण किया है। नए मछली बाजार के संबंध में जानकारी कर मत्स्य विभाग के सहयोग से दुकानों में कारोबार कराने संबंधी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजकुमार, ईओ नगरपालिका परिषद नजीबाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें